बदायूं

Budaun News: मास्टर ब्लास्टर, ब्लैक पैंथर की टीम अव्वल

Connect News 24

Master Blaster, Black Panther's team tops

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर सॉट खेलता ​खिलाड़ी। संवाद

बदायूं। सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मास्टर ब्लास्टर और डेयरडेविल्स टीमों के बीच पहला मैच हुआ। इसमें मास्टर ब्लास्टर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच फीयरलेस फाइटर टीम और ब्लैक पैंथर टीम के बीच हुआ। इसमें ब्लैक पैंथर विजेता रही।

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच मास्टर ब्लास्टर और डेयरडेविल्स टीमों के बीच खेला गया। मास्टर ब्लास्टर टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बनाए। जिसमें अंजनी गिरि ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।

डेयरडेविल्स टीम को जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य दिया गया। जवाब में उतरी टीम 96 रन ही बना सकी। ऐसे में मास्टर ब्लास्टर की टीम तीन रनों से विजयी रही। अंजनी गिरि को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच फीयरलेस फाइटर टीम और ब्लैक पैंथर टीम के बीच खेला गया। इसमें ब्लैक पैंथर्स ने 34 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच पीयूष को घोषित किया गया।

तीसरा मैच शूटिंग स्टार्स और पावर हिटर्स के बीच खेला गया। इसे पावर हिटर्स की टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच इकलेश को घोषित किया गया। अंपायर अनमोल व सिद्धार्थ रहे। कमेंट्री मनोज कुमार और राधेश्याम ने की। मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी ने बताया कि अंतिम दिवस विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button