बदायूं

Budaun News: बस में करंट आने से मैकेनिक की मौत

Connect News 24

mechanic died due to electrocution in bus

इसी बस में करंट आने से हुई थी मैकेनिक की मौत। संवाद

सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस इलाके में खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने बस की मरम्मत के दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय मिस्त्री सतेंद्र शर्मा की मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव दौरी निरोत्तमपुर निवासी सतेंद्र शर्मा खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने जयपुर बस बॉडी मेकर वर्कशाप में काम करता था। बृहस्पतिवार देर शाम सतेंद्र एक बस की बॉडी को गिलाइंडर से साफ कर रहा था।

बताते हैं कि उसी दौरान गिलाइंडर में किसी तरह शॉर्टसर्किट हो गया, जिससे गिलाइंडर का तार बस की बॉडी से स्पर्श हो गया। इससे बस में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से मैकेनिक गंभीर रूप से झुलस गया।

यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारी, कारीगर आदि सब छोड़छाड़ कर भाग गए। वहीं आसपास के कुछ लोग आ गए। उन्होंने तुरंत मैकेनिक को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने वहां हंगामा भी किया। प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मैकेनिक की मौत करंट लगने से हुई है। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button