बदायूं

Budaun News: मेधा का हुआ सम्मान, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

Connect News 24

बदायूं। यूपी बोर्ड में अच्छे नंबर अर्जित करने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को सम्मानित किया गया। मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा ने सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बेटियों ने बाजी मारी है। कहा कि बोर्ड परीक्षाओं से लेकर आईएएस की परीक्षा में भी बदायूं के बच्चों ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल व इंटर के 10-10 छात्र-छात्राओं को केंद्रीय राज्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने 21 हजार रुपये के चेक, टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र सौंपे। दो छात्राओं को इंटर की परीक्षा में जिले में प्रथम व प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने पर एक-एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

हाईस्कूल व इंटर में ये छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

हाईस्कूल की आस्था, रामजी, छवि गुप्ता, नीरज पाल, प्रियांशु गोस्वामी, ज्योति शाक्य, हिमांशु, सोनाक्षी शर्मा व साबिया बी और इंटर की रोशनी सिंह, उन्नति शाक्य, लवी कुमार, आदित्य प्रभात, आदित्य सक्सेना, शिवांशु मिश्रा, शिवांगी साहू, देवेंद्र सिंह व आकृति वार्ष्णेय का सम्मान हुआ। हाईस्कूल में कनिष्का सेन कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी थी।

ये रहे मौजूद

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, डीएम मनोज कुमार, एडीएम एफआर आरके पटेल, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, जीआईसी जगत के प्रधानाचार्य मोहम्मद इरशाद, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार, जीआईसी युसूफ नगर के प्रधानाचार्य नवल किशोर उपाध्याय, संजीव भारती, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

ये बोले हाईस्कूल के मेधावी

आईएस बनाना चाहती हैं आस्था

बिसौली निवासी पवन चंद्र की बेटी अस्था का कहना है कि उन्होंने जिस हिसाब से मेहनत की, उसका परिणाम आज सभी के सामने है, लेकिन वह यहीं पर नहीं रुकना चाहती है। वह आईएएस बनाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इसको लेकर अभी से अपना टारगेट तय कर लिया है।

इंजीनियर बनेंगे रामजी

ब्लॉक उसावां के गांव बबई भटपुरा निवासी रामजी का सपना इंजीनियर बनाने का है। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अभी से पढ़ाई पर सीधा फोकस कर लिया है। उनका कहना है कि किसी मुकाम को हासिल करने के लिए नींव मजबूत होनी चाहिए।

छवि की इच्छा बनेंगी आइएएस

बिसौली निवासी राकेश कुमार गुप्ता की बेटी छवि गुप्ता ने जिले में तीसरा स्थान पाकर अपने इरादे जहिर कर दिए हैं। उनका कहना है कि वह आइएएस बनेंगी। ऐसे में उन्होंने अभी से इसको लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया है। सम्मान पाकर उनके इरादे और भी ज्यादा मजबूत हो गए हैं।

कनिष्का का ख्वाब इंजीनियर बनना

बिल्सी के मोहल्ला दो निवासी रविंद्र रवि की पुत्री कनिष्का सेन इंजीनियर बनाना चाहती है। उनका कहना है कि शुरुआत से ही उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देखा है। परिवार ने भी उनको पूरा सपोर्ट किया है। जिसकी वजह से उनका पहला पड़ाव पार किया है।

इंटरमीडिएट के मेधावी-

बीटेक करना चाहती हैं रोशनी

जिले में प्रथम और प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली इंटरमीडियट की छात्रा रोशनी अब बीटेक करना चाहती हैं। रोशनी मूलरूप से म्याऊं की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह मन लगाकर पढ़ती करती हैं। यहां तक पहुंचने में उनके माता-पिता और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। आगे भी वह अपनी मेहनत जारी रखेंगी।

आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं उन्नति

बिसौली निवासी उन्नति शाक्य इंटरमीडियट में जिले में प्रथम और प्रदेश में सातवें स्थान पर आई हैं। उन्नति कहती हैं कि अब वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए वह पूरी मेहनत करेंगी। उनके परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। वह आगे चलकर एक फिर नाम करके दिखाएंगी।

ननिहाल में रहकर पढ़ाई की, अब बनेंगे डॉक्टर

कासगंज के मूलनिवासी लवी कुमार कहते हैं कि उन्होंने ननिहाल में रहकर पढ़ाई की। उनके गांव बछुइया और उसके आसपास पढ़ाई के लिए कॉलेज नहीं था। इससे वह कादरचौक के चीलपुरा ननिहाल आ गए। उन्होंने बदायूं में कमरा लिया और पढ़ाई की। अब वह आगे की पढ़ाई पूरी करके डॉक्टर बनना चाहते हैं।

आईआईटी की तैयारी करेंगे आदित्य प्रभात

उझानी कस्बे के मूलनिवासी आदित्य प्रभात ने 94.60 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। उनके पिता चंद्रशेखर शिक्षामित्र हैं और माता ममता पूर्व प्रधान रहीं हैं। आदित्य कहते हैं कि वह आईआईटी की तैयारी करना चाहते हैं। वह इस परीक्षा में सफल हों। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत करेंगे।

आदित्य के काम आया पिता का निर्देशन

बदायूं के विवेक विहार निवासी आदित्य सक्सेना ने 94.20 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडियट की परीक्षा उत्तीण की। आदित्य सक्सेना ने बताया कि उनके पिता अनुराग सक्सेना शहर के विज्ञानंद इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। पिता और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई की और सफलता हासिल की। अब आईआईटी करने की तैयारी है।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।

आस्था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button