बदायूं

Budaun News: एक ही मोहल्ले के महिला-पुरुष ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Connect News 24

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला और उसके पड़ोसी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल दोनों के परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। मायके में ही उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार रात 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

मामले की जानकारी होने पर कुछ ही देर में महिला ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला के परिजन भी उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह करीब सात बजे दोनों ने दम तोड़ दिया।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों के लिए पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संंबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि महिला और एक व्यक्ति की मौत हुई है। उनके परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button