बदायूं

Budaun News: रिटायर्ड सीओ ससुर और सिपाही पति पर कांस्टेबल ने कराई रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने अपने सेवानिवृत्त सीओ ससुर और कांस्टेबल पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला सिपाही और उसके सिपाही पति की तैनाती पुलिस लाइन में है। पुलिस लाइन में उनके सरकारी आवास में ही ससुर रहते हैं। ससुर यहां लंबे समय तक सीओ के रूप में तैनात रहे थे और कुछ समय पहले ही वह सेवानिवृत हुए हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं महिला सिपाही मथुरा के राया क्षेत्र की रहने वाले है।

महिला कांस्टेबल का आरोप है कि वर्ष 2019 में उसका पति उसके दो बच्चों को छोड़कर शहर में ही महिला के साथ किराये के मकान में रहने लगा। जब भी वह उसके पास जाती तो वह गालियां देकर उसको भगा देता था। पति के साथ न रहने का फायदा उठाकर सेवानिवृत्त ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लरा। कुछ दिन पहले वह उसके सभी जेवरात लेकर अपने गांव चला गया।

पीड़िता ने उन्हें फोन किया तो बताया कि जेवरात उसे नहीं मिलेंगे। यह भी कहा कि महिला सिपाही अपने वेतन से उसके बेटे को कार दिला दे। इसके बाद महिला सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button