बदायूं
Budaun News: पांच घंटे ठप रहेगी मीरा जी उपकेंद्र से बिजली
बदायूं। सोमवार को मीरा जी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली ठप रहेगी। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि मीरा जी उपकेंद्र पर सोमवार को नई वीसीबी (वैक्यूकम सर्किट ब्रेकर) लगाई जाएगी। इससे उपकेंद्र के सभी फीडर सुबह 11 बजे से लेकर शाम करीब चार बजे तक बंद रहेंगे। संवाद