बदायूं

Budaun News: दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिया ज्ञापन

Connect News 24

बदायूं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की महापंचायत मालवीय आवास पर हुई। इसमें दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया गया।

मांग पत्र में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांगों के लिए संचालित आवास योजना में दिव्यांगों से ठगी की जा रही है। मोटर चलित रिक्शा जो पिछले दिनों विकास भवन से दिव्यांगों को प्राप्त हुआ है, उसकी रिपेयरिंग के लिए दिव्यांगों को कानपुर जाना पड़ता है। जहां उनको न सिर्फ परेशान किया जाता है तो वसूली भी होती है। रामबाबू गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगों की पेंशन मंजूर कराने के नाम पर रुपयों की मांग की जाती है। साथ ही पेंशन जानबूझकर रोकी जाती है। राजेश कुमार बागरे ने कहा कि दिव्यांगों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। उसके लिए थाना स्तर पर शिकायत समाधान की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर मनोज सिंह, रामबाबू गुप्ता, सत्यपाल, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास, आशा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button