Budaun News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता मे मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा

मदर्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किये।
बदायूं। मदर्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे समस्त हाउस की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए, जिसमें मानव हृदय आकर्षण का केंद्र रहा। इस मॉडल को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
इस मॉडल को अदिति, श्रृष्टि तोमर, प्रिया व अंजलि ने बनाया है। द्वितीय पुरस्कार विडमिल वर्किंग मॉडल को प्राप्त हुआ। यह मॉडल लवी, मन्नत, नामरह, सुमैया ने बनाया है। तृतीय पुरस्कार प्लांट सैल मॉडल को प्राप्त हुआ। इसे हनीफा, अनाएज़ा, आलिम, रुचि और उमैमा ने तैयार किया है। प्रधानाचार्य शीबा खान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन में प्रतिभाग करने से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। संवाद