Budaun News: नाटकीय ढंग से लौटा फौजी, छानबीन में जुटी पुलिस
फैजगंज बेहटा। आठ दिन से लापता फौजी नाटकीय ढंग से लौट आया। बुधवार रात पुलिस उसे थाने ले आई। अब उससे पूछताछ की जा रही है। ग्राम मोहकमपुर निवासी जितेंद्र यादव सेना में है। वह 20 नवंबर को लापता हो गए थे। परिजनों ने फौजी के मौसेरे भाई समेत तीन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस फौजी को तलाश कर रही थी। बताते हैं कि फौजी बुधवार शाम घर लौट आया लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। जब थाना पुलिस को इसके बारे में पता चला तो पुलिस गांव जाकर फौजी को थाने ले आई। फिलहाल फौजी अलग-अलग तरह की बातें कर रहा है। उसका कहना है कि कुछ लोग उसे छोड़ गए थे। थाना पुलिस अपहरण का मामला संदिग्ध मान रही है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि अभी फौजी से पूछताछ की जा रही है। अपहरण का मामला फर्जी हो सकता है। पूरी छानबीन के बाद इसका खुलासा किया जाएगा। संवाद