बदायूं

Budaun News: मैजिक सवार युवकों से नकदी व मोबाइल लूट ले गए बदमाश

Connect News 24

The miscreants looted cash and mobile from the youth riding magic

लूट की घटना के पीड़ित मोहित और अभय। संवाद

बदायूं-बिल्सी रोड पर सतेती चौराहे के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। बदायूं-बिल्सी मार्ग पर स्थित सतेती चौराहे के निकट सोमवार की रात मैजिक वाहन सवार दो युवकों को ऑटो सवार कुछ बदमाशों ने रोक लिया और 35 हजार नकद और दो मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

आवास विकास काॅलोनी निवासी मोहित गुप्ता, ड्राइवर अभय सारस्वत निवासी मोहल्ला बजरिया अलापुर के साथ मैजिक वाहन से बिल्सी की ओर आ रहा था। सतेती चौराहे के निकट एक फिलिंग स्टेशन से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो सवार कुछ बदमाशों ने मैजिक को रोक लिया।

एक युवक ने दोनों पर तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे 35 हजार रुपये के अलावा सोने की एक अंगूठी व दोनों के मोबाइल लूटकर वहां से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित रोडवेज बस से कोतवाली पहुंचे। जहां पर सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल बीके सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button