बदायूं

Budaun News: वैन से आए बदमाश लूट ले गए चार बकरियां

Connect News 24

The miscreants who came in a van looted four goats

कुंवरगांव क्षेत्र के गांव गंज में किसान के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव गंज में वैन से आए बदमाश चार बकरियां लूट ले गए। विरोध करने पर उन्होंने ग्रामीण पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना देने के बावजूद थाना पुलिस करीब एक घंटा बाद मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश निकल गए।

थाना क्षेत्र के गांव गंज निवासी किसान नत्थूलाल और उनके भाई सेवाराम बुधवार रात करीब 10:30 बजे सोने की तैयारी कर रहे थे तभी उन्हें घर के बाहर बंधीं बकरियों के मिमियाने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो बदमाश बकरियों की रस्सियां काटकर उन्हें मारुति वैन में लाद रहे थे। नत्थूलाल और सेवाराम घर से बाहर निकले तब तक बदमाश उनकी चार बकरियांं वैन में लाद चुके थे।

दोनों भाइयों ने बकरियां ले जाने का विरोध किया तो एक बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचने के लिए नत्थूलाल भागे तो सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस बीच बदमाश वैन में बकरियां लेकर भाग गए। उन्हाेंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस थाने से महज एक किलोमीटर दूर स्थित गांव गंज में करीब एक घंटा बाद पहुंची। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि रात में बकरी ले जाने की सूचना मिली थी। मामले की छानबीन कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button