बदायूं

Budaun News: कुश्ती संघ के चेयरमैन बने विधायक राजीव

Connect News 24

MLA Rajeev became the chairman of the wrestling association

उझानी में जिला कुश्ती संघ के चुनाव की बैठक में बोलते दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह।

जिले में जल्द ही दंगल आयोजित कराए जाने का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। जिला कुश्ती संघ की बैठक में दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह को चेयरमैन और बिसौली के मोनू महाजन को जिलाध्यक्ष चुना गया। निर्णय किया गया कि जल्द ही जिले में पहलवानों को निखारने के लिए दंगल आयोजित किए जाएंगे।

ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता के निवास पर हुई बैठक में जिला कुश्ती संघ के चेयरमैन पद के लिए दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया। ओलंपिक संघ के सचिव मधुकर मिश्र ने इसका अनुमोदन किया। बाद में जिलाध्यक्ष पद के लिए बिसौली के मोनू महाजन को चुना गया।

इसके अलावा कुश्ती में जिला केसरी रहे हरवंश यादव को सचिव, इसरार खलीफा को कोषाध्यक्ष, आर्येंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, सुरेश यादव, कमलेश कश्यप और मनोज यादव को संयुक्त सचिव बनाया गया। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कुश्ती संघ के प्रदेश सचिव प्रेम कुमार ने जिला कुश्ती संघ को प्रदेश कमेटी में प्रतिनिधित्व दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस मौके किशन चंद्र शर्मा, अजय पाल सिह, नीरज शर्मा, रामदास यादव, चांद मोहम्मद आदि मौजूद थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button