Budaun News: मोबाइल फोन ने साथ रहते हुए भी कर दिया अकेला
बदायूं। भारत विकास परिषद गौरी शंकर के तत्वावधान में महिला व बाल संस्कारशाला विषय के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रचना शंखधार ने बताया कि आजकल मोबाइल पर हो रही फ्रॉड कॉल से बचें। यदि पैसा ट्रांसफर संबंधी कोई कॉल आए तो सतर्कता बरतें। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है माता-पिता बच्चों को समय दें। मोबाइल फोन के इस दौर में हम सब साथ रहते भी अकेले हो गए हैं।
दीप्ति गुप्ता ने कहा कि हमें युवाओं को संस्कार देने की आवश्यकता है। प्रमिला गुप्ता ने कहा कि समर कैंपों से भी बच्चों संस्कार देने का कार्य किया जा सकता है। भारत विकास परिषद समर कैंपों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने का कार्य कर रही है। इस मौके पर अपूर्वा, प्रमिला गुप्ता, विनीता सक्सेना, रचना शंखधाार, अनिल कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता ,अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।