Budaun News: बंदर डाल गया जहर का पाउच, तीन बच्चों ने चूरन समझ चाट लिया, एक मासूम की मौत

आतिफ अली का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शनिवार को जहर खाने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो की हालत बिगड़ गई है। इनमें से एक बालक को बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि बंदर कहीं से जहर का पाउच उठा लाया और सड़क पर गिरा दिया था। बच्चों ने चूरन समझ उसे चाट लिया।
बगरैन कस्बा निवासी गुड्डू अली का बेटा राहत अली उर्फ ईशान (4), छोटा बेटा आतिफ अली (2) और पड़ोस की मन्नत (5) पुत्री तहसीम शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान कहीं से एक बंदर जहरीले पदार्थ का पैकेट लाकर डाल गया। बच्चों ने उसे खेल-खेल में उठा लिया और चूरन समझ उसे चाटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में तीनों बच्चों की हालत बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें- Bareilly: मेरे रुपये चुराता है पति… शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पत्नी, बताई चौंकाने वाली वजह


