Budaun News: सौ मीटर दौड़ में मोनू यादव ने मारी बाजी


स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से एथलेटिक्स और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ में मोनू यादव ने बाजी मारी तो वहीं वॉलीबाल सीनियर में म्याऊं ने मैच अपने नाम किया।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। इसमें विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें सीनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोनू यादव, 200 मीटर में अंकुर, 400 मीटर में दिव्यांशु व 1500 मीटर में अर्जुन मौर्या प्रथम रहे।
जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु, 1500 मीटर में अर्जुन मौर्या प्रथम रहे। सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अजय कुमार, जूनियर वर्ग में वॉलीबॉल अंबियापुर व सीनियर वर्ग में म्याऊं ने मैच जीता। निर्णायक मंडल में ज्योति सक्सेना व सोमेश कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने किया। वहीं डीडीओ श्वेतांक पांडेय विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान राहुल चौबे, विशाल पाल, नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, हिम्मत सिंह, अनुज सागर, नितिन कुमार आदि का सहयोग रहा।

स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद