Budaun News: किशोरी को बहला कर ले जाने में मां-बेटा नामजद
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय नातिन पिछले महीना लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोस के मां-बेटा ने उसे लौटा देने का भरोसा भी दिलाया, लेकिन बाद में दोनों मुकर गए।
मामला 24 जुलाई का है। आरोप है कि किशोरी को पड़ोसी अर्जुन और उसकी मां यतीष कुमारी बहला कर अगवा कर ले गए। हकीकत सामने आने पर किशोरी के दादा ने आरोपियों के घर जाकर लोकलाज का हवाला देत हुए मनुहार भी की। कई दिनों तक उसे भरोसा दिलाया गया कि किशोरी को लाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बाद में वे टालमटोल करने लगे। किशोरी के दादा ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अर्जुन समेत उसकी मां यतीश कुमारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। संवाद