बदायूं

Budaun News: दो भाइयों की मौत से ग्राम बक्सर खालसा में मातम

Connect News 24

बुधवार को पिता को देखने नोएडा से गांव आए थे दोनों भाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान (बदायूं)। बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को हुए हादसे में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर खालसा निवासी दो सगे भाइयों की भी मौत हो गई। दोनों भाई सुबह रोडवेज बस से नोएडा जा रहे थे। दोनों भाइयों की मौत की जानकारी यहां पहुंची तो गांव में मातम छा गया। ग्राम बक्सर खालसा निवासी 24 वर्षीय धनवीर पुत्र सत्यवीर और उसका छोटा भाई 17 वर्षीय श्योराज बुधवार को गांव आए थे। दरअसल पांच दिन पहले उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। धनवीर और श्योराज चार भाई थे। जिनमें सबसे बड़ा चूरी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नोएडा में रहता है।

वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। दूसरे नंबर का धनवीर और सबसे छोटा श्योराज नोएडा में ही गन्ने के जूस का ठेला लगाते थे। उनमें धनवीर की शादी हो गई है। उसकी तीन माह की एक बेटी है लेकिन उसकी पत्नी और बच्ची गांव में पिता के साथ रहते हैं। तीसरे नंबर का भाई श्यामवीर अभी पढ़ाई कर रहा है। वह पिता के साथ रहकर खेती-बाड़ी का काम देखता है।

ग्रामीणों के मुताबिक धनवीर और श्योराज शुक्रवार सुबह अपने पिता को देखकर नोएडा जा रहे थे। दोपहर करीब 12:00 बजे गांव में सूचना आई कि जिस बस से दोनों भाई नोएडा जा रहे थे, उसका बुलंदशहर में एक्सीडेंट हो गया है। परिवार वालों को सूचना पर विश्वास नहीं हुआ। परिवार वाले इधर-उधर फोन करते रहे।

दिन में करीब 2:00 बजे स्पष्ट हुआ कि दोनों भाइयों की बुलंदशहर जिले में मौत हो गई है। इसपर परिवार वाले तुरंत बुलंदशहर जिले के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों को कहना है कि सभी इस घटना से दुखी हैं।

धानवीर

धानवीर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button