बदायूं

Budaun News: गला घोंटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Connect News 24

young man murdered in budaun

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में आयुष महेश्वरी नाम के युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव बिल्सी कस्बे के बाहर भट्ठे के नजदीक खेत में पड़ा मिला। आयुष माहेश्वरी (23) पुत्र शशिकांत बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या पांच का रहने वाला था।

परिवार वालों के मुताबिक युवक मंगलवार रात से लापता था। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह कस्बे के कुछ लोग भट्ठे के नजदीक खेत में पहुंचे तब उन्होंने युवक का शव खेत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आयुष की हत्या किसने की, अभी इसका पता नहीं चला है। युवक के गले पर निशान था। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने किसी से रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button