शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हिमगिरी एक्सप्रेस में फिसला फौजी, पैर लहूलुहान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 29 Nov 2023 01:06 AM IST

शाहजहांपुर। हावड़ा से जम्मू जा रही 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे फौजी शौचालय में फिसल गए। इससे उनका पैर कट गया। लहूलुहान होने पर उन्होंने टीटीई को जानकारी दी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर करीब तीन घंटे बाद उन्हें प्राथमिक उपचार मिला।

सेना के जवान बीएस शर्मा हिमगिरी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-8 की बर्थ संख्या 55 पर यात्रा कर रहे थे। वह ट्रेन के शौचालय में गए तो उनका पैर फिसल गया। किसी नुकीली चीज से टकराकर उनका पैर कट गया। किसी तरह से वह अपनी सीट पर पहुंचे और साथी को बताया। इसके बाद साथी ने रेलवे को ट्वीट किया। करीब तीन घंटे के बाद रात 10 बजे ट्रेन के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर फौजी को प्राथमिक उपचार दिया जा सका, जबकि ट्वीट के बाद लगातार उनके मोबाइल फोन पर जल्द उपचार उपलब्ध करवाने की बात कही जाती रही। इस बीच बालामऊ, हरदोई और रोजा रेलवे स्टेशन गुजर गए।

वहीं, दूसरी ओर 15127 काशी विश्वनाथ के कोच नंबर बी-2 में बर्थ नंबर 48 पर दीपू (12) को तेज बुखार आ गया। इसकी जानकारी टीटीई को दी गई। कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर स्टेशन पर डॉ. राजेंद्र माथुर, सोमवीर और दाधीच कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button