शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राजस्व वसूली में असफल रहने पर जेई निगोही निलंबित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 29 Nov 2023 01:07 AM IST

शाहजहांपुर। बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना में राजस्व वसूली में लापरवाही करना अवर अभियंता निगोही शिवशरण प्रसाद को भारी पड़ गया। एसई ने उन्हें निलंबित कर दिया। उनकी जगह पर मीटर टेस्ट के जेई जेपी भगत को जिम्मेदारी दी गई।

आठ नवंबर से शुरू हुई एकमुश्त समाधान योजना की हर रोज समीक्षा की गई। विभाग ने प्रत्येक जेई की राजस्व वसूली का लक्ष्य तय कर रखा है। 19 नवंबर को लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एक्सईएन ग्रामीण रंजीत कुमार ने नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार लाने के लिए नोटिस दिया था। उसके बाद भी बेहतर प्रगति नहीं हुई। एक्सईएन की संस्तुति पर एसई जेपी वर्मा ने निगोही उपकेंद्र के जेई के खिलाफ अग्रेतर जांच व अनुशासनात्मक कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक्सईएन रंजीत कुमार ने बताया कि ओटीएस प्रगति की रोजाना समीक्षा के दौरान 18 हजार बकायेदारों के सापेक्ष मात्र 412 लोगों का रजिस्ट्रेशन जेई ने कराया था। 2.27 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करते हुए 55 लाख रुपये का राजस्व की वसूली की थी। कार्य में लापरवाही के चलते उनके ऊपर कार्रवाई की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button