शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन के करंट से महिला समेत दो की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 29 Nov 2023 01:08 AM IST

Two including a woman died due to electric current from high tension line

बंडा में छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद

शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

आरसी मिशन क्षेत्र के गांव बाडीगांव निवासी रामप्रकाश की पत्नी कांतिदेवी (45) मंगलवार सुबह करीब दस बजे लोईखेड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थीं। खेत में पहले से टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन के तार से उनका हाथ छू गया। वह गंभीर रूप से झुलस गईं। शोर होने पर महिलाओं ने उन्हें किसी तरह करंट से छुड़ाया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार पिछले कई दिन से खेत में टूटा पड़ा था। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत भी उपकेंद्र में की थी। फिर भी तार को सही करने के लिए कर्मचारी नहीं आए। बिजली निगम की लापरवाही के चलते कांति देवी की जान चली गई।

सिर पर छुआ तार, मौैके पर ही तोड़ा दम

बंडा। थाना क्षेत्र के गांव बौठा जमालपुर निवासी इंद्रपाल (55) की मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन नंदरानी ने पुलिस को बताया कि उनके देवर माया प्रकाश के मकान के ऊपर से बिजली निगम की लाइन निकली है। वहां मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को वह छत पर कार्य देखने गए थे तभी सिर से तार छू जाने के कारण इंद्रपाल की की जान चली गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद

बंडा में छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद

बंडा में छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button