शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पैंटून पुल पर जाम में फंसे मेले से लौटे श्रद्धालु

Connect News 24

Devotees returning from the fair stuck in jam on Pantoon bridge

ढाईघाट मेले के मुख्य पर्व के बाद गंगाघाटों और मेले परिसर में पड़ी गंदगी।संवाद

मिर्जापुर। कार्तिक पूर्णिमा के बाद ढाई घाट से लौट रहे श्रद्धालु मंगलवार सुबह कोलाघाट पैंटून पुल पर जाम में फंस गए। आनन-फानन पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और एक तरफ से ट्रैफिक रोककर जाम खुलवाया। इस बीच कम से कम दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी हुई। अगर समय पर यहां पैंटून पुल के दूसरे पुल का निर्माण हो जाता तो श्रद्धालुओं को काफी राहत होती।

कोला घाट पर इस बार दो पैंटून पुल बनाए जाने हैं। लोक निर्माण विभाग ने नौ नवंबर को एक पुल का निर्माण करा दिया था। 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा से पहले दूसरे पुल के निर्माण का दावा किया गया था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इस वजह से सोमवार और मंगलवार दोनों दिन कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को आने-जाने में जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि कोलाघाट पैंटून पुल और कच्चे रास्ते पर सिंगल वाहन ही निकल सकते हैं। इससे जाम लग जाता है। जाम की सूचना आने पर पैंटून पुल के दोनों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई।

अभी दो दिन और लगेंगे

कोलाघाट में दूसरे पैंटून पुल के तैयार होने में अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं। कोलाघाट का कच्चा रास्ता भी ठीक नहीं है। इससे रेतीले रास्ते में वाहन फंसने से भी जाम लग जाता है।

मेला परिसर और गंगाघाटों पर गंदगी के अंबार

मिर्जापुर। कार्तिक मेला ढाईघाट का मुख्य पर्व कार्तिक पूर्णिमा संपन्न हो गया। मंगलवार को अधिकांश श्रद्धालुओं की गंगास्नान के बाद वापसी शुरू हो गई। इसके बाद गंगाघाट और मेला परिसर गंदगी से भरे पड़े हैं।

गंगा समग्र के जिला संयोजक करुणा शंकर वाजपेयी, सह-संयोजक मैथिलीशरण गुप्ता, सुबोध कुमार औदीच्य व प्रदीप कुमार मिश्रा ने गंगा घाटों पर लगे गंदगी के ढेर और मेला परिसर में फैली गंदगी की सफाई कराने की मांग जिला पंचायत प्रशासन से की है। वहीं जिला पंचायत प्रशासन ने भी हैंडपंप, स्नानागार, बिजली की लाइन आदि व्यवस्थाएं समेटनी शुरू कर दीं हैं। जिला पंचायत के मेलाबाबू अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी यह मेला दो दिन और रहेगा। मेले के आसपास के ग्रामीणों के परिवार मुख्य पर्व के बाद ही खरीदारी करने आते हैं। जिला पंचायत की ओर से यह मेला 30 नवंबर तक रहेगा। ढाईघाट का पशु मेला भी लगा हुआ है। पशु मेले में हरियाणा, पंजाब से बिक्री के लिए लाईं गईं मुर्रा नस्ल की भैंस और पड़ियों की खूब बिक्री हो रही है। पशु मेले में आए पशु व्यापारियों एवं पशुपालकों की सुरक्षा के लिए मिर्जापुर पुलिस गश्त कर रही है।

ढाईघाट मेले के मुख्य पर्व के बाद गंगाघाटों और मेले परिसर में पड़ी गंदगी।संवाद

ढाईघाट मेले के मुख्य पर्व के बाद गंगाघाटों और मेले परिसर में पड़ी गंदगी।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button