बदायूं

Budaun News: 28 आरोपियों के खिलाफ मिले बलवा और हत्या के साक्ष्य

Connect News 24

– जरीफनगर के गांव आरिफपुर भगता नगला में हुए खूनी संघर्ष में दाखिल की गई चार्जशीट

– चार्जशीट में बारीकी से तय किए गए आरोपियों पर चार्ज, असलहा बरामदगी भी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भगता नगला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने तीन महीने की विवेचना के बाद महीपाल पक्ष के चार और अमर सिंह पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, हत्या की धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

बीती 22 फरवरी को गांव आरिफपुर भगता नगला में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही महीपाल और अमर सिंह पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। कई राउंड फायर हुए तो लाठी, डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले थे। खूनी संघर्ष में अमर सिंह के भाई रेशमपाल की मौत हुई तो महीपाल के बेटे जयप्रकाश, भतीजा सतेंद्र और परिवार के ही हरिओम की मौत हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद तीन महीने की पड़ताल में आरोपियों के खिलाफ जो साक्ष्य मिले उसके आधार पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। विवेचना अधिकारी एसएचओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के 18 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की गई है।

महीपाल पक्ष के इन लोगों पर लगी चार्जशीट

खूनी संघर्ष में महीपाल, रोहिताश, वीरपाल, भजनलाल के खिलाफ धारा 145, 148, 302, 307, 506, आयुष अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है।

अमर सिंह पक्ष के इन लोगों पर लगी चार्जशीट

पुलिस ने अमर सिंह, दलवीर, भुर्रन, हेतराम, राधेश्याम, चोब सिंह, सत्यपाल, पप्पू, कालीचरन, रामगोपाल, भूरे, मल्लू, नरेश, मोरपाल पर चार्जशीट दाखिल की है। उनपर धारा 147, 148, 149, 302, 307, 506, सार्वजनिक स्थान पर बवाल, धारदार हथियार बरामदगी में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button