बदायूं

Budaun News: नौरंगाबाद के शिक्षक ने प्रयागराज में दिया आईसीटी का प्रशिक्षण

Connect News 24

Teacher of Naurangabad gave ICT training in Prayagraj

प्रयागराज के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रशिक्षण देते अनुपम चौधरी। स्त्रोत स्वंय

– कॉलेज ऑफ एजुकेशन में चल रही माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की ट्रेनिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। विकास खंड सहसवान के गांव नौरंगाबाद के प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक अनुपम चौधरी इन दिनों प्रयागराज के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को आईसीटी का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

पिछले दिनों कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज में माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की चार दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण शुरू हुआ था। इसके के लिए अनुपम चौधरी को आईसीटी विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया। विशेषज्ञ नीरज अग्निहोत्री, निशा सिंह एवं विनय कुमार भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों के माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को नवीनतम आईसीटी, शैक्षणिक उपकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट, डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण शिक्षकों को एक नई और प्रभावी शिक्षा पद्धति के लिए तैयार करने का उद्देश्य रखता है। बताया कि आईसीटी और शैक्षणिक उपकरणों का प्रयोग शिक्षा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को तकनीकी रूप से आधुनिक और इंटरैक्टिव पाठ्यक्रम वितरित करने, छात्रों के सामरिक और नवाचारी रूप से सोचने को प्रोत्साहित करने, और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का माध्यम बनाता है।

आईसीटी का ज्ञान और कौशल का संचार करने से शिक्षकों को छात्रों के साथ तुलनात्मक और सहज संवाद स्थापित करने में भी मदद मिलती है। छात्रों को इंटरैक्टिव शिक्षा साधनों के माध्यम से विद्यार्थी-केंद्रित और सहयोगी शिक्षा प्रदान की जा सकती है, जो उनकी सृजनात्मक और विचारशीलता को संवार्धित करने में मदद कर सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button