बदायूं

Budaun News: एआरटीओ दफ्तर का नेटवर्क फेल, कामकाज प्रभावित

Connect News 24

ARTO office network fails, work affected

कार्यालय एआरटीओ। संवाद

बदायूं। एआरटीओ कार्यालय का नेटवर्क सिस्टम कुछ दिनों से बार-बार खराब हो रहा है। इससे कार्यालय के ऑनलाइन कार्यों पर असर पड़ रहा है। लोगों के लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। उनकी फीस जमा नहीं हो पा रही है। इससे कार्यालय के कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि आवेदकों को भी परेशानी हो रही है।

एआरटीओ कार्यालय का पूरा काम अब ऑनलाइन हो चुका है। कर्मचारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कार्यालय का नेटवर्क सिस्टम बार-बार खराब हो रहा है। इससे ऑनलाइन कार्य में दिक्कतें आ रहीं हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन नेटवर्क ठप रहा। सुबह से शाम तक कर्मचारी जिम्मेदारों को कॉल करते रहे।

तमाम लोग अपने लाइसेंस के लिए आवेदन करने को इंतजार में खड़े रहे। उनकी न तो फीस जमा हो पाई और न ही उनका फोटो खिंच सका। शुक्रवार को नेटवर्क सही रहा, लेकिन शनिवार को फिर से फेल हो गया। फीस जमा होने से लेकर वाहन ट्रांसफर, रजिस्ट्रेशन और टैक्स आदि जमा करने का भी कोई कार्य नहीं हो पाया।

एआरटीओ आरबी गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिन से नेटवर्क खराब हो रहा है। इससे कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में आरटीओ बरेली को पत्र भी लिखा है। साथ ही नेटवर्क एजेंसी से संपर्क कर जल्द ठीक कराने को कहा है।

यह कार्य होते हैं ऑनलाइन

ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन, फीस जमा करना, फोटो खिंचाना, रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर और टैक्स जमा करना आदि कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। हालांकि लर्निंग लाइसेंस के लिए कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं और टेस्ट भी दे सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button