बदायूं

Budaun News: उझानी में मेले से छात्र लापता, खोज रहे परिजन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 25 Sep 2023 01:37 AM IST

Student missing from fair in Ujhani, family members searching

लापता छात्र आकाश।

उझानी (बदायूं)। घर से मेला देखने की कहकर साइकिल से निकला सातवीं का छात्र आकाश (13 वर्ष) लापता हो गया। उसी दिन से आकाश का मोबाइल फोन भी बंद है। पिता और भाई को खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूनगला निवासी शिवदयाल का पुत्र आकाश पड़ोसी सुकटिया के प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। सुकटिया में मेला देखने के लिए वह चार दिन पहले घर से साइकिल लेकर गया गया। उसके पास मोबाइल फोन भी था। देर शाम तक वह नहीं लौटा तो पिता शिवदयाल ने बड़े बेटे विकास को मेले में जाकर पता लगाने के लिए भेज दिया। उसे भी आकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने कई बार उसके नंबर पर कॉल भी लगाई, लेकिन फोन बंद बता रहा था।

परिवार के लोग शनिवार शाम को कोतवाली आए और आकाश के हुलिया बताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर सौंप दी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका भी जताई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसे लेकर पुलिस की सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आकाश के बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button