बदायूं

Budaun News: 11 अध्याय में तैयार होगा जिले का नया गजेटियर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:30 AM IST

बदायूं। सीडीओ केशव कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बुधवार को जिले का नया गजेटियर तैयार करने के संबंध में बैठक हुई। सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि जनपद का गजेटियर नए तरीके से बनाया जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद का 1907 में बनाया गया गजेटियर इंटरनेट पर उपलब्ध है, जो छह अध्याय में है। नया गजेटियर 11 अध्याय का होगा। इसे हिंदी में बनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि समिति की जिम्मेदारी होगी कि सूचना का संकलन सटीक और सही हो। सभी सदस्य अपने-अपने विभाग से संबंधित सटीक सूचनाएं संकलित कर उपलब्ध कराएं। सदस्यों को सूचनाओं की गुणवत्ता और प्रमाणिकता पर विशेष ध्यान देना होगा।

बैठक में एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल, सीओ सिटी आलोक कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, डीडीओ श्वेतांक पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button