बरेली

Bareilly News: मझगवां ब्लॉक क्षेत्र में बेकाबू हुआ बुखार, डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़े, वार्ड फुल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Thu, 12 Oct 2023 04:25 PM IST

dengue and malaria patients increased in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज कस्बा सहित मझगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में बुखार बेकाबू होता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पर डेंगू वार्ड फुल हो गया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड भी कम हैं। मलेरिया के भी कई मरीज हैं।

सीएचसी पर हुई जांच में 60 से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अकेले राजपुर कलां में तीन दिन में डेंगू के 37 मरीज मिल चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग निजी लैब में भी जांच करा रहे हैं। बुधवार को मझगवां अस्पताल में 25 डेंगू मरीजों भर्ती किया गया। यह मरीज बिशारतगंज, राजपुर कलां, इस्माइलपुर, मझगवां, अखा, शिवनगर आदि गांव के रहने वाले हैं। फाल्सीपेरम मलेरिया का एक रोगी नौहारा हसनपुर गांव में मिला है। निजी अस्पतालों में भी बुखार रोगियों की लाइन लगी हुई है। झोलाछाप बुखार रोगियों को लूट रहे हैं।

मझगवां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वैभव राठौर ने बताया कि अस्पताल में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। गांवों में मच्छर न पनपने पाएं इसके लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बुखार आने पर तत्काल अस्पताल आकर जांच कराने की अपील की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button