Shahjahanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा छात्र-छात्राओं का हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:50 AM IST

तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते एडी बेसिक विनय कुमार। संवाद
तिलहर। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हुई जिसमें लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, डीएनए मॉडल एवं चुंबकीय प्रेरण के वर्किंग मॉडल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुई प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि एडी बेसिक विनय कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए विज्ञान प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में छात्रा प्रतिभा ने प्रथम, केशव ने द्वितीय और कार्तिकेय रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आर्यन राठौड़ ने प्रथम, जसिका सिंह ने द्वितीय और अयान खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में कृष्णा ने प्रथम, नैतिक सागर ने द्वितीय और अभयदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में जीआईसी, शाहजहांपुर के प्रेमशंकर सक्सेना, संजय शंकर मिश्रा एवं डायट प्रवक्ता सुभाष चंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनिल कुमार सिंह एवं डॉ. ललित कुमार सिंह ने किया। संचालन अशोक कुमार और रामकिशोर ने किया।