Budaun News: गोला फेंक में निकिता और मोनू ने मारी बाजी

ऊंची कूद में हिस्सा लेती छात्रा। संवाद
बिल्सी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चले रहे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन कई स्पर्धाएं हुईं। गोला फेंक के छात्रा वर्ग में निकिता शर्मा-प्रथम, मनीषा-द्वितीय, सरोजिनी-तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में मोनू यादव ने प्रथम, चंद्रभान सिंह ने द्वितीय व फिरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को आयोजित सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मोनू यादव-प्रथम, पंकज कुमार-द्वितीय, अनमोल-तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सरोजिनी-प्रथम, मंशा-द्वितीय, मनीषा-तृतीय स्थान पर रहीं।
भाला फेंक छात्रा वर्ग में निकिता शर्मा- प्रथम, प्रवेश कुमारी-द्वितीय, वैष्णो देवल-तृतीय, छात्र वर्ग में चंद्रभान सिंह-प्रथम, मोनू यादव-द्वितीय, मोहम्मद रिजवान-तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद छात्र वर्ग में मोनू यादव-प्रथम, चंद्रभान सिंह-द्वितीय, अरविंद यादव-तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं छात्रा वर्ग में आरती गोस्वामी ने प्रथम, मंशा ने द्वितीय व प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद छात्र वर्ग में मोनू यादव-प्रथम, पंकज कुमार-द्वितीय, सत्यवीर तृतीय स्थान पर रहे।
सभी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं प्राचार्य डाॅ.पंकज कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न कराई गईं। इस मौके पर शाहबुद्दीन अली खान, रईस अहमद, कविता गौर, विनीता यादव आदि मौजूद रहे।

ऊंची कूद में हिस्सा लेती छात्रा। संवाद