Budaun News: मुंसिया नगला के प्रधान और सचिव को नोटिस जारी
– सरकारी धनराशि में गबन का मामला, डीपीआरओ जांच करने पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
दबतोरी (बदायूं)। आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंसिया नगला में सामने आए फर्जीवाड़े में डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किया है। साक्ष्य न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत मुंसिया नगला पहुंचीं। उन्होंने पंचायत भवन में तमाम ग्रामीणों को बुलाकर मामले की जानकारी ली। छानबीन में पता चला कि दो अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। सामुदायिक शौचालय के निर्माण में तमाम खामियां मिलीं। साफ-सफाई और बगैर रिबोर किए ही हैंडपंप के नाम पर सरकारी धनराशि निकाल ली गई। अनुदान में मिले ट्रैक्टर की आय का कोई लेखा जोखा नहीं पाया गया। इस पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि अगर दोनों जवाब नहीं देते हैं और साक्ष्य पेश नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।