Budaun News: अब दिव्यांग बच्चे जाएंगे शैक्षिक भ्रमण पर
बदायूं। अब सामान्य बच्चों की तर्ज पर दिव्यांग बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। जिले के 50 दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने की तैयारी चल रही है।
राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर ब्लॉक सालारपुर, वजीरगंज, कादरचौक से 12-12 बच्चे और बिसौली, दातागंज से सात-सात बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। इसके साथ ही स्पेशल शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, मनीषा देवी, तेज प्रताप, सुरेश मिश्रा, संतोष राय, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार मिश्रा, सुरेंश बाबू साथ में जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों की देखभाल के लिए केयर टेकर के रूप में आशा और रेखा भी जाएंगी।
जिला समन्वयन जितेंद्र कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को बच्चों को सुबह 11 बजे राजकीय मूकबाधिर विद्यालय ले जाया जाएगा। उसके बाद में दोपहर एक बजे से उनको आकाशवाणी केंद्र ले जाया जाएगा। इस संबंध में बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि राजकीय मूक बाधिर विद्यालय और आकाशवाणी केंद्र बरेली में बच्चों को काफी कुछ सीखने के लिए मिलेगा, जो आने वाले वक्त में उनके काम आएगा।