Budaun News: अब डाकघर से विदेश भेजे जा सकेंगे उत्पाद

डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह।
प्रधान डाकघर में खुला निर्यात केंद्र, कोरियर से कम होगा शुल्क
03 पंजीकरण कराए गए पहले दिन
बदायूं। प्रधान डाकघर में निर्यात केंद्र खुल गया है। अब कोई भी उद्यमी अपना उत्पाद कोरियर से कम शुल्क पर विदेश भेज सकेगा।सामान के भार के अनुसार अलग-अलग देशों के लिए शुल्क भी तय कर दिया गया है जो दूरी समेत अन्य मानकों के आधार पर डाकघर के पोर्टल पर बुकिंग के दौरान स्वत: जनरेट होगा।
डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंंह के अनुसार इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उद्यमियों को डाक विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और निर्यातक होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। बुक कराए गए पार्सल का कस्टम क्लीयरेंस दिल्ली में होगा। उसके बाद उसे वहां से विदेश भेज दिया जाएगा। निर्यात किए जाने वाले सामान की पैकिंग उद्यमी को स्वयं करनी होगी। शक होने पर डाकघर में पैकिंग खुलवाकर जांच की जा सकती है। शुक्रवार को डाक निर्यात केंद्र शुरू होने के बाद तीन पंजीकरण भी कराए गए।
–
सभी डाकघरों में महिला सम्मान बचत पत्र उपलब्ध
केंद्र सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र डाकघरों के माध्यम से जारी करने की सुविधा शुरू की है। इसके तहत कोई भी महिला अधिकतम दो लाख रुपये दो वर्ष के लिए जमा कर सकती है। इसमें उन्हें 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। यह योजना सभी डाकघरों में उपलब्ध है।
–
फोटो- 17
केवल 30 रुपये में मिलेगा 200 एमएल गंगाजल
सावन मास में गंगोत्री का गंगाजल भी पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध रहेगा। कोई भी श्रद्धालु केवल 30 रुपये में 200 एमएल गंगाजल खरीद सकेगा। चूंकि सावन का महीना चल रहा है, इसलिए जिले के 31 डाकघरों में इसे उपलब्ध करा दिया गया है।


