शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वर्कजई मोहल्ले में व्यापारियों के दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 16 Jul 2023 12:55 AM IST

Fighting and firing between two sides of traders in Varkajai locality

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती सादिल संवाद

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वर्कजई मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब सात बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने पर किराना व्यापारी सादिल व उसकी पत्नी गजाला घायल हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायर भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सादिल की मोहल्ले में किराने की दुकान हैं। शुक्रवार को उनके भाई शाहजेब का किराने के होलसेलर व्यापारी मुन्ना से विवाद हो गया था। इसी खुन्नस में शनिवार सुबह सादिल से मुन्ना पक्ष के लोग झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।

सादिल का आरोप है कि मुन्ना के भाई फैसल ने तमंचे से फायर भी किया। सादिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। मारपीट के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button