पीलीभीत

Pilibhit: पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाला; छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 16 Jul 2023 03:12 PM IST

The married woman was beaten up and thrown out of the house in pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता इंद्रवती को उसके ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि उसकी ससुराल के लोग दहेज में कार और एक लाख रुपये की नकदी मांग रहे हैं। जब उसने इससे मना किया तो ससुराल के लोगों ने पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति कहता है कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। 

मोहल्ला मोमिनगंज निवासी इंद्रवती ने बताया कि उसकी शादी उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के गांव भदईपुरा निवासी राकेश पुत्र घनश्याम से 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति राकेश, सास मीना, जेठ वीरू, ननद कल्पना व नंदरानी उससे दहेज के तौर पर कार और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इसी बीच दो बच्चों को भी जन्म हुआ। मगर ससुराल के लोगों का व्यवहार उसके प्रति नहीं बदला और उसके साथ मारपीट करने लगे।

ये भी पढ़ें- श्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button