बदायूं

Budaun News: अब बाॅडी बैग की सील खोलने के दौरान बनाई जा रही वीडियो

Connect News 24

Now video is being made while opening the seal of the body bag

पोस्टमार्टम हाउस का गार्ड रूम। संवाद

बदायूं। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव की आंखें निकालने की घटना से पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों में दहशत है। अब शव को रखने वाले बॉडी बैग की सील खोलने के दौरान उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है। इसके अलावा शवों को फ्रीजर में रखना भी बंद कर दिया गया है। अब शवों को गार्ड रूम में ही रखा जा रहा है।

पोस्टमार्टम हाउस पर जब से महिला की आंखों को निकालने का मामला सामने आया है। तब से पोस्टमार्टम हाउस पर कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जबकि व्यवस्थाएं अब भी बदहाल हैं।

अब जो भी शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जा रहे हैं। उनको रखने वाले बॉडी बैग की सील खोलने से पहले चिकित्सक वीडियो बनवा रहे हैं। खासकर उन शवों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जो एक दिन पहले रात को या देर शाम लाए जाते हैं और उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया जाता है।

घटना के बाद से पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में शवों को रखना बंद कर दिया गया है। उस पर ताला भी डाल दिया गया है। अब जो भी शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जा रहे हैं, उन्हें गार्ड रूम में रखवाया जा रहा है। पहले शवों को मोर्चरी के फ्रीजर में ही रखा जाता था और गार्ड रूम होमगार्डों के लिए था। अब होमगार्ड बाहर रहकर ड्यूटी कर रहे हैं।

मोर्चरी में खराब पड़े हैं चार फ्रीजर

पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में छह फ्रीजर लगे हैं लेकिन उनमें चार काफी लंबे समय से खराब हैं। गर्मियों में भी यह खराब थे। उस समय भी इनकी ठीक कराने की दिशा में किसी ने कदम नहीं उठाया।

पोस्टमार्टम हाउस का गार्ड रूम। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस का गार्ड रूम। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button