बदायूं

Budaun News: अफसर और जनप्रतिनिधि भी सड़कों पर उतरे, किया श्रमदान

Connect News 24

Officers and public representatives also took to the streets and donated their labor.

भामाशाह चौक पर सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।स्रोत-सूचना विभाग

‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम के तहत कई स्थानों पर की गई सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों, नोडल अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को श्रमदान किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में आमजन की भी सहभागिता रही। वहीं बदायूं क्लब में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार सुबह 10 से 11 बजे तक जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कार्यक्रम हुआ। शहर में भामाशाह चौक से प्रारंभ होकर रोडवेज होते हुए परशुराम चौक तक श्रमदान किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, चेयरमैन फात्मा रजा, नोडल अधिकारी रंजन कुमार, डीएम मनोज कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसडीएम सदर एसपी मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मझिया स्थित सम्राट अशोक पर्यटन स्थल पर सफाई अभियान चलाया तो लीड बैंक कार्यालय के तत्वावधान में गांधी मैदान व मंडी समिति में एलडीएम डॉ. रिकेश रंजन, डॉ. ललित मौर्य, मुकेश गुप्ता, रोहित सिंह, अश्वनी कुमार ने सफाई की। इसके अलावा मदर्स पब्लिक स्कूल, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, बीआईएमटी, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने भी सफाई की।

सैदपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने सदस्यों और कर्मचारियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर में कई स्थानों पर सफाई की। भाजपा नगर संयोजक अखिलेश्वर दयाल सक्सेना ने भाजपाइयों के साथ सफाई अभियान चलाया।

बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला व कर्मचारियों ने तहसील परिसर में सफाई की।

इस्लामनगर। भाजपाइयों ने आंबेडकर पार्क, नदेरी रोड, मोहल्ला टंकी, चौमुखी मंदिर पर मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, हितेंद्र शंखधार आदि ने सफाई अभियान चलाया।

कादरचौक। ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने लभारी गांव, जिला पंचायत सदस्य महेश शाक्य ने कस्तूरबा गांधी स्कूल में सफाई की।

नूरपुर पिनौनी। ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव ने मुनव्वर खान,अशोक शर्मा के साथ सफाई की।

उसावां। कस्बे के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, महात्मा बुद्ध आश्रम समेत अन्य स्थानों पर चेयरमैन प्रियंका सिंह के पति अनिल सिंह चौहान ने गणमान्य लोगों के साथ सफाई की। साथ ही थाने में भी सफाई की गई।

वजीरगंज। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक धनन्जय पांडेय समेत पुलिसकर्मियाें ने सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल ने भी सफाई की।

कुंवरगांव। चेयरमैन ज्योति रानी ने नगर के मुख्य चौराहे पर साफ-सफाई की और कूड़ा उठाया। थाने में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम ने भी अपने स्टाफ के साथ श्रमदान किया। जिला पंचायत सदस्य आजम ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

म्याऊं। ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत राजेश कुमार, सचिव दीपक गुप्ता, प्रधान कुवंरपाल कश्यप, राधेश्याम, मुन्ना लाल आदि ने सफाई की।

भामाशाह चौक पर सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।स्रोत-सूचना विभाग

भामाशाह चौक पर सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।स्रोत-सूचना विभाग

भामाशाह चौक पर सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।स्रोत-सूचना विभाग

भामाशाह चौक पर सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।स्रोत-सूचना विभाग

भामाशाह चौक पर सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।स्रोत-सूचना विभाग

भामाशाह चौक पर सफाई अभियान में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी।स्रोत-सूचना विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button