बदायूं

Budaun News: बेटी के घर जा रहे बुजुर्ग की रोडवेज बस से कुचलकर मौत

Connect News 24

Elderly man going to daughter's house crushed to death by roadways bus

मृतक बालिस्टर फाइल फोटो। बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत की खबर के साथ

बिल्सी/मुजरिया। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र में कौल्हाई गांव के नजदीक बुधवार को रोडवेज बस से कुचलकर साइकिल सवार 60 वर्षीय बालिस्टर की मौत हो गई। वह बेटी के घर गांव पातरचोहा जा रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव धमेई निवासी किसान बालिस्टर की बेटी मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पातरचोहा में ब्याही है। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बालिस्टर साइकिल से बेटी के घर जा रहे थे। जब वह मुजरिया चौराहे से आगे कौल्हाई के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई नोएडा डिपो की रोडवेज बस की टक्कर लगने से वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। बस उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

आसपास मौजूद लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया। चालक को पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पर इंस्पेक्टर रेनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बस और चालक को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना पर वृद्ध के परिजन और रिश्तेदार भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध के परिवार वालों ने बस नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है, इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक बालिस्टर फाइल फोटो। बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत की खबर के साथ

मृतक बालिस्टर फाइल फोटो। बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत की खबर के साथ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button