बदायूं

Budaun News: चारपाई पर बैठे वृद्ध को ट्रैक्टर ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:07 AM IST

Tractor crushes old man sitting on cot, dies during treatment

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव सखामई में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर के बाहर चारपाई पर बैठे 70 वर्षीय मोहकम सिंह को रौंद दिया। उनकी इलाज के दौरान चंदौसी में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।

हादसा मंगलवार शाम करीब छह बजे हुआ। सखामई निवासी मोहकम सिंह अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। मोहल्ले के कुछ और लोग भी इधर-उधर बैठे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया और उसने चारपाई समेत मोहकम सिंह को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया।

परिजन मोहकम सिंह को इलाज के लिए चंदौसी ले गए, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मोहकम के बेटे सनयपाल ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button