बदायूं

Budaun News: रोज रामगंगा में स्नान करने वाले वृद्ध की डूबने से मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 17 Oct 2023 12:34 AM IST

Old man who bathed in Ramganga every day died due to drowning

उसहैत क्षेत्र के बेहटी घाट पर वृद्ध को तलाश कराते परिवार वाले व मौजूद लोग। संवाद

उसहैत। थाना क्षेत्र में बेहटी घाट पर सोमवार को 62 वर्षीय महेश यादव की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रोज रामगंगा के अलग-अलग घाटों पर स्नान और पूजा-पाठ किया करते थे। शाम करीब चार बजे उनका शव गंगा से निकाला जा सका।

ग्राम नौगवां नसीर नगर निवासी महेश यादव खेतीबाड़ी करते थे। उनकी पूजा पाठ में भी काफी रुचि थी। परिवार वालों के मुताबिक, रोजाना स्नान के लिए रामगंगा जाने वाले महेश सोमवार सुबह करीब नौ बजे बेहटी घाट पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह कमंडल और कपड़े नदी किनारे रखकर स्नान करने चले गए। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। कुछ देर बाद नजदीक के गांव के लोग नदी किनारे पहुंचे तो उन्होंने कपड़े और कमंडल रखे देख वृद्ध की तलाश की जब काफी देर तक उनका कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।

इधर जब महेश यादव समय पर घर नहीं आए तो उनके परिवार वाले भी खोजबीन करते हुए बेहटी घाट पर पहुंच गए। गांव के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। उनकी तलाश में पुलिस ने गोताखोरों को लगाया। दोपहर बाद तक गंगा में उनकी तलाश चलती रही तब कहीं शाम करीब चार बजे उनका शव रामगंगा से निकाला जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button