बदायूं

Budaun News: कासगंज के दो लोगों की हत्या के मामले में एक आरोपी दबोचा

Connect News 24

उझानी (बदायूं)। कासगंज के दो लोगों की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम हत्यारोपियों के काफी नजदीक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को दबोच भी लिया है, लेकिन अन्य आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

कोतवाली क्षेत्र के कछला इलाके में कासगंज के हीरालाल और इंद्रपाल की सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनके शव कछला के नजदीक फूलपुर-प्रमिला नगर रोड पर पड़े मिले थे। विगत शनिवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने परिवार वालों के बताए अनुसार मौके से आला कत्ल बरामद किए थे। उसके बाद अधिकारियों की सख्ती पर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम इस हत्याकांड की छानबीन में जुट गई।

इसमें अब तक तमाम लोगों से पूछताछ हो चुकी है। मृतकों के परिवार वालों को मंगलवार को भी कोतवाली बुलाया गया था। इसकी सूचना पर सीओ शक्ति सिंह भी पहुंच गए। उस दौरान एसओजी टीम भी मौजूद थी। इसके बाद पुलिस दबिश देने चली गई। शाम के समय पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में कई लोगों का हाथ है। इसमें एक चार पहिया गाड़ी भी प्रयोग हुई थी। अभी उसका कुछ पता नहीं चला है।

माना जा रहा है कि बुधबार सुबह तक कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी और कार भी बरामद हो सकती है। अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है। इस संबंध में सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में छानबीन चल रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button