बदायूं

Budaun News: रामगंगा में डूबकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Connect News 24

One and a half year old child died by drowning in Ramganga

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक बालक रितिक के परिजन। संवाद

अलापुर/म्याऊं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में डेढ़ साल के बच्चे की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से शव को रामगंगा से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी रामनाथ पत्नी राखी के साथ पड़ोसी गांव गढि़या रंगीन में दवा लेने गए थे। रामनाथ का पुत्र ऋतिक घर पर ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। रामनाथ के घर के पास से ही रामगंगा नदी बह रही है। ऋतिक बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी में डूब गया। रामनाथ और उनकी पत्नी दवा लेकर घर पहुंचे तो ऋतिक घर में नहीं था। रामनाथ ने आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने रामगंगा में शव उतराता देखा तो सूचना रामनाथ को दी। रामनाथ ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक बालक रितिक के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक बालक रितिक के परिजन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button