बदायूं

Budaun News: 37 शिकायतों में से सिर्फ नौ का निस्तारण

Connect News 24

Only nine out of 37 complaints resolved

बिल्सी में समस्याएं सुनते एडीएम राकेश कुमार पटेल। संवाद

तहसील सभागार मेंं हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली। डीएम मनोज कुमार ने सीडीओ केशव कुमार के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनीं। यहां 37 शिकायतें आईं लेकिन निस्तारण नौ का ही हो सका।

इस दौरान यहां फैजगंज बेहटा की शैलेंद्रा पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की नीलाम हुई भूमि पर 32 साल से रह रहे लोगों को नोटिस देकर हटाया जा रहा है। जो सही नहीं है। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उरैना निवासी रिहाना ने शिकायत की कि उन्होंने कई बार आवेदन किया, लेकिन आज तक उज्ज्वला गैस कनेक्शन नहीं मिल पाया।

इस दौरान डीएम ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और नवजात का अन्नप्राशन कराया। पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कल्पना जायसवाल, एसपीआरए अजय प्रताप, सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

बिल्सी में सिर्फ तीन शिकायतें निस्तारित

बिल्सी। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल ने समस्याओं को सुना। इस दौरान 30 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मात्र तीन का निस्तारण हो सका। तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार अरुण कुमार सिंह, मोहित कुमार, एसडीओ केके गंगवार, जेई दिनेश कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनन्द आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में समस्याएं सुनते एडीएम राकेश कुमार पटेल। संवाद

बिल्सी में समस्याएं सुनते एडीएम राकेश कुमार पटेल। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button