बदायूं

Budaun News: ऑनलाइन घड़ी मंगाई, मिला रिमोट, शिकायत करने पर एक लाख की ठगी

Connect News 24

बदायूं। उसहैत इलाके के गांव भंद्रा फखरे आलम से 1.06 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। दरअसल, उन्होंने एक ई-कॉमर्स साइट पर घड़ी का ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें टीवी का रिमोट भेज दिया गय। जब उन्होंने रिमोट वापस करने के लिए कस्टमर केयर पर कॉल की तो उनके खाते से 1.06 लाख रुपये कट गए। अब उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है।

ग्राम भंद्रा निवासी फखरे आलम का कहना है कि उन्होंने पांच नवंबर को एक ई-कॉमर्स साइट पर ऑनलाइन घड़ी बुक की थी। नौ नवंबर को उनके घर पार्सल आया। जब उन्होंने पार्सल खोलकर देखा तो उसमें टीवी का रिमोट था। उन्होंने साइट के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि उनकी शिकायत दर्ज करने के लिए कंपनी की ओर से कॉल की जाएगी।

इसके तुरंत बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। उन्होंने करीब 15 मिनट बात की। उसने ऑडर नंबर समेत कुछ अन्य जानकारी लीं और फिर अचानक कॉल कट गई। इसी दौरान उनके खाते से 1.06 लाख रुपये सात बार में कट गए। जब उनके मोबाइल पर रुपये कटने के मेसेज आए तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत थाने जाकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button