बदायूं

Budaun News: पप्पू भैया से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है…

Connect News 24

Our family has a very old relation with Pappu Bhaiya.

स्वर्गीय पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह के आवास पर सांसद वरुण गांधी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन

सांसद वरुण गांधी ने स्वर्गीय अवनीश कुमार सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

– शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी पूर्व विधायक स्वर्गीय अवनीश कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि उनके निधन की खबर पर वह बहुत दुखी हैं। पप्पू भैया से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है, वह हमारी ताकत थे। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय अवनीश कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को पप्पू भैया का काफी स्नेह मिला है। उनकी मां मेनका गांधी को आंवला से सांसद बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। बताया कि इस समय मां मेनका गांधी अस्वस्थ हैं। मैं उन्हीं के कहने पर बदायूं आया हूं।

सांसद ने कहा कि पप्पू भैया के चले जाने से व्यक्तिगत तौर पर हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर स्वर्गीय अवनीश कुमार सिंह की पत्नी राकेश कुमारी, पुत्र राहुल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, राणा प्रताप सिंह, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, अरुण प्रकाश, अनुभव उपाध्याय, आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से किया इन्कार

सांसद वरुण गांधी जब पप्पू भैया के आवास से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई बात करने से मना कर दिया। नए संसद भवन के उद्घाटन के बारे में पूछने पर बस इतना ही कहा कि इसका जवाब वह वहीं देंगे। इसके अलावा पत्रकारों के किसी सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button