बदायूं

Budaun News: पंचकोसी परिक्रमा शुरू… बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्ट, उझानी से गुन्नौर होकर निकलेंगे भारी वाहन

Connect News 24

Panchkosi Parikrama starts... Route diverted on Bareilly-Mathura Highway, heavy vehicles will pass from Ujhani via Gunnaur.

उझानी में आंबेडकर चौराहे से सहसवान  रूट पर वाहनों को डायवर्ट कराते पुलिस कर्मी। संवाद

उझानी। कासगंज जिले के सोरों में मार्गशीर्ष मेला में भारी भीड़भाड़ के साथ ही पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो जाने बाद शनिवार सुबह से बरेली-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रूट डायवर्ट कर भारी वाहनों का 26 दिसंबर तक उझानी से मथुरा, आगरा की ओर आना-जाना रहेगा। जो भारी वाहन कासगंज तक आते-जाते हैं, उनकी आवाजाही नौशेरा मोड़ से कादरचौक के रास्ते होगी।

बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन शनिवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया। इसके लिए कस्बे में आंबेडकर चौराहे पर तो नौशेरा में कादरचौक मोड़ पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। बदायूं और बरेली की तरफ से हाथरस, मथुरा और आगरा जाने वाले भारी वाहनों को उझानी आंबेडकर चौराहे से दिल्ली रोड पर मोड़ दिया गया। सहसवान और गुन्नौर के रास्ते भारी चलेंगे। मथुरा और आगरा की ओर से भी वाहनों को गुन्नौर के रास्ते सहसवान होकर बदायूं आना होगा। इसके विपरीत बदायूं और कासगंज के बीच वाहन वाया कादरचौक और गंजडुडवारा होकर निकलेंगे। बता दें कि सोरों में मार्गशीर्ष मेला 26 दिसंबर तक चलेगा। मेला में इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। वहां हाईवे किनारे भी दुकानें लगती है। पंचकोसी परिक्रमा का रूट भी हाईवे से जुड़ा है।

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नगरिया तक छूट

– कासगंज जिले में मानपुर नगरिया स्थित न्योली शुगर मिल के लिए कछला के आसपास से रोजाना ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हाईवे से होकर जाती हैं। गन्ना किसानों को शुगर मिल में तौल कराने के लिए रूट डायव र्जन का सामना नहीं करना पड़ेगा। कछला की ओर से नगरिया सोरों से पहले पड़ती है। इसलिए गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

मेला प्रशासन ने जताया था हादसे का अंदेशा

– कासगंज जिले में सोरों के मार्गशीर्ष मेला और पंचकोसी परिक्रमा के दौरान हाईवे पर होकर भारी वाहनों की आवाजाही रहने से मेला प्रशासन को हादसे का अंदेशा था। इसके तहत ही बदायूं पुलिस से रूट डायवर्जन व्यवस्था का पालन कराने का अनुरोध किया गया था। बताते हैं कि मेला में देहात क्षेत्र के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचकर प्रवास भी करते हैं। राजस्थान के श्रद्धालुओं की मेला में मौजूदगी रहती है।

– सोरों में मार्गशीर्ष मेला और पंचकोसी परिक्रमा के तहत बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी से रूट डायवर्ट किया गया है। मेला स्थल तक छोटे वाहन आ-जा सकते हैं। भारी वाहनों में ट्रक, बस और मेटाडोर आदि कछला के रास्ते कासगंज तक नहीं चलेंगे।

– मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button