बदायूं
Budaun News: उझानी में कल्याण चौक पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर, रिसाव होने से मची खलबली

चार जेसीबी की मदद से सीधा किया गया टैंकर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी में कल्याण चौक पर रविवार सुबह टैंकर पलट गया। टैंकर चालक के मामूली चोट आई है। टैंकर की चपेट में आकर ई-रिक्शा भी फंस गया। टैंकर में इथेनॉल भरा था। उसका रिसाव होने से अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुला लिया। चार जेसीबी की मदद से टैंकर करीब तीन घंटे बाद सीधा हो पाया। इसके बाद उसे मार्ग से हटाया गया। टैंकर में आग लगने की आशंका के चलते दमकल की ओर से पानी की बौछार भी की गई।