Budaun News: जैन समाज का पर्युषण पर्व 19 से
बिल्सी। जैन समाज की बैठक जैन मंदिर में प्रभारी अध्यक्ष मृंगाक जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें समाज द्वारा हर वर्ष मनाए जाने वाले पर्युषण पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि इस बार 19 सितंबर से पर्युषण पर्व शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम दिन उत्तम क्षमा के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें रात्रि में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म, तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म, चौथा दिन उत्तम शौच धर्म, पांचवां दिन उत्तम सत्य धर्म, छठा दिन उत्तम संयम धर्म, सातवां दिन उत्तम तप धर्म, आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म, नौवां दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म एवं दसवां दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया जाएगा।
30 सितंबर को समापन के बाद नगर में भगवान चंद्रप्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर अंकित जैन, प्रीत जैन, प्रशांत जैन, सतीश जैन, संतोष जैन, अनंत जैनदीपक जैन आदि मौजूद रहे। संवाद