बदायूं

Budaun News: रोडवेज बस में यात्री की हार्टअटैक से मौत

Connect News 24

Passenger dies of heart attack in roadways bus

इसी रोडवेज बस में हुई यात्री की मौत। संवाद

मुजरिया (बदायूं)। बदायूं से कौशांबी जा रही रोडवेज बस में यात्री भूपेंद्र शर्मा (55) की हार्टअटैक से मौत हो गई। मुजरिया पहुंचने पर जब चालक ने सवारियां बैठाने के लिए बस रोकी, तब उन्हें इस बारे में जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत सूचना थाना पुलिस को दी।

भूपेंद्र शर्मा मूलरूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा के रहने वाले थे। वह कई साल से नोएडा की बुद्ध विहार कॉलोनी में रह रहे थे। वह मंगलवार दोपहर नोएडा जाने के लिए बस स्टैंड से बदायूं डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए थे।

बस में करीब 40-45 सवारियां थीं। भूपेंद्र शर्मा चालक के पास ही सीट पर बैठ गए। उनके बराबर में कोई अन्य यात्री नहीं बैठा था। बस बदायूं से मुजरिया पहुंची तो चालक ओमप्रकाश ने सवारियां बैठाने के लिए उसे रोका। उनकी नजर जैसे ही भूपेंद्र पर पड़ी वह बेहोश दिखे। चालक को मामला संदिग्ध लगा। जब उसने उन्हें हिलाया तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में बस में खलबली मच गई।

चालक और परिचालक दलवीर सिंह ने तुरंत मुजरिया थाना पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रेनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। तलाशी लेने पर भूपेंद्र की जेब से आधार कार्ड निकला। जिसके बाद पुलिस ने यात्री के परिवार वालों को सूचना दी, जिससे वे भी पहुंच गए।

इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि यात्री की मौत शायद हार्टअटैक से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

इसी रोडवेज बस में हुई यात्री की मौत। संवाद

इसी रोडवेज बस में हुई यात्री की मौत। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button