बदायूं

Budaun News: मंगल माता मंदिर पर एक करोड़ से तैयार होगा यात्री विश्राम गृह

Connect News 24

Passenger rest house will be built at Mangal Mata temple with Rs 1 crore

वजीरगंज में देवी मंदिर पर यात्री विश्राम गृह का भूमि पूजन करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। सं

सदर विधायक ने भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

संवाद न्यूज एजेंसी

वजीरगंज। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से नगर के प्रसिद्ध देवी मंदिर पर निर्माणाधीन यात्री विश्राम गृह का सोमवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी।

प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण कराए जाने की योजना के तहत सदर विधायक की संस्तुति पर नगर के आंवला मार्ग स्थित प्रसिद्ध मंगला माता मंदिर का चयन किया गया। इसके अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा सर्वे कर भूमि का चयन किया गया। यहां पर एक करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से 14 मीटर लंबा और आठ मीटर चौड़ा भूकंप रोधी यात्री विश्राम गृह का निर्माण तथा इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है।

सोमवार को सदर विधायक ने विधिवत भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। सदर विधायक ने अपनी निधि से मंदिर मार्ग पर सीसी रोड डलवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर निर्माण ठेकेदार विनोद कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, पवन कुमार वार्ष्णेय, राजीव, बिट्टन सिंह, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button